फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two lakh rupees will be rewarded for making a mockery to stop feticide

दिल्ली सरकार का फैसला, भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुखबिरी पर मिलेगा दो लाख का इनाम

Thu, 07 Feb 2019 05:14 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 07 Feb 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees will be rewarded for making a mockery to stop feticide
female feticide
यूपी सरकार की तरह ही दिल्ली सरकार ने भी कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुखबिर योजना शुरू करेगी। योजना के तहत भ्रूण लिंग की पहचान बताने वाले नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन




भ्रूण लिंग बताने वालों की सूचना देने व इन्हें पकड़वाने वालों को सरकार दो लाख रुपये तक का पुरस्कार देगी। दिल्ली में घटते लिंगानुपात से सरकार ने यह निर्णय लिया है। योजना के तहत तकनीक का दुरुपयोग कर भ्रूण लिंग का परीक्षण कर बेटियों को जन्म लेने से रोकने वालों के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड सेंटरों और नर्सिंगहोम को चिह्नित किया जाएगा, जो गर्भवती महिलाओं में कन्या भ्रूण होने की जानकारी साझा करते हैं। इस योजना में ऐसे लोगों को पकड़वाने में एनजीओ की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटीक जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक टीम संबंधित केंद्रों पर छापेमारी करेगी। इस योजना के तहत रंगे हाथों अल्ट्रासाउंड सेंटरों को पकड़वाने वाले मुखबिर व गर्भवती महिला को दो लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed