{"_id":"5dd95f2f8ebc3e547b5e8288","slug":"two-lakh-jewelery-cheated-from-a-woman-by-showing-a-twenty-rupee-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस रुपये का नोट दिखाकर महिला से ठगे दो लाख के जेवरात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस रुपये का नोट दिखाकर महिला से ठगे दो लाख के जेवरात
Sat, 23 Nov 2019 10:02 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
FIR
मुखर्जी नगर में बदमाशों ने 20 रुपये का नोट दिखाकर एक महिला से दो लाख के जेवरात ठग लिए। बदमाशों ने महिला को एक बंडल दिखाकर उसमें लाखों रुपये होने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईस्ट परमानंद कॉलोनी निवासी लता दीक्षित (53) 21 नवंबर को सब्जी लेने बाजार गई थी। उसके पास एक युवक आया और रुपये जमा करने की बात कहकर बैंक का पता पूछने लगा। इसी दौरान एक अन्य युवक वहां आ गया और बताया कि कोई भी व्यक्ति इस युवक से रुपये छीनकर भाग सकता है। फिर वह उस युवक ने पूछने लगा कि वह रुपये कहां से लेकर आया है। युवक ने बताया कि वह अपने मालिक के घर से लाखों रुपये चोरी की है।
फिर दोनों युवकों ने लता को बताया कि वह अपने जेवरात देकर रुपये का बंडल ले लें। बातों में उलझाकर युवकों ने लता से चार सोने की चूड़ियां और दो सोने की अंगूठी ले लिए। फिर बंडल को उनके थैले में डालकर चले गए। बंडल के ऊपर 20 रुपये का नोट दिख रहा था। लेकिन बाद में जब लता ने देखा तो बंडल के ऊपर सिर्फ 20 रुपये के नोट था, बाकी कागज के कतरन थे।