{"_id":"8695c49e280e27007cbb54caae2e37bb","slug":"two-labour-burn-in-blast-of-batthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठी फटने से दो मजदूर बुरी तरह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठी फटने से दो मजदूर बुरी तरह झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 05 Jul 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के डबुआ पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक भट्ठी फटने से दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। दोनों मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एनआईटी-दो में रहने वाले जतिन की डबुआ गाजीपुर रोड पर जतिन इंडस्ट्री के नाम से कंपनी है।
कंपनी में मोटर पार्ट्स बनते है। शनिवार को मजदूर भट्ठी में काम कर रहे थे कि दोपहर लगभग दो बजे अचानक भट्ठी फट गई। इसमें दो मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद भट्ठी फटने से लगी आग को बुझाया गया।
पुलिस के अनुसार भट्टी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को इलाज के लिए एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।