{"_id":"1a39590830b9074c09b2c15472793084","slug":"two-killed-in-road-accident-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का दरवाजा खुला और बाइक सवार ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का दरवाजा खुला और बाइक सवार ने गंवाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 27 Apr 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। अशोक नगर, दिल्ली निवासी अशोक कुमार दुबे सेक्टर-12 की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
24 अप्रैल की दोपहर सेक्टर-10,12 के पास कार सवार ने अचानक गाड़ी का दरवाजा खोल दिया, जिससे अशोक की बाइक टकरा गई। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और वो डिवाइडर से टकरा गए।
विज्ञापन
उनको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी उनके सिर में चोट लग चुकी थी। परिजनों ने इस बाबत सेक्टर-24 थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वहीं, मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी मनोज जैन गाजियाबाद स्थित शताब्दीपुरम में रहते थे। वह सेक्टर-15 के दी रेजिडेंसी होटल में मैनेजर थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे सेक्टर-6 में उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे उनकी मोत हो गई। सेक्टर-20 थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, दिल्ली के नेहरू नगर निवासी विनोद कुमार (47) को सोमवार को अज्ञात वाहन ने सेक्टर-16 रजनीगंधा के पास टक्कर मार दी।
गंभीर अवस्था में उनको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-44 के जी-90 के सामने खड़ी कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें घायल पुनीता खन्ना (56) को सेक्टर-19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल ले जाया गया।