फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two kidnapped minor girls found in Srinagar

Delhi: अपहृत दो नाबालिग लड़कियां श्रीनगर में मिलीं, सूचना देने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था

Fri, 20 Jun 2025 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Jun 2025 05:51 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि राजीव नगर निवासी एक महिला ने 23 दिसंबर को भलस्वा डेयरी थाने में अपनी 15 साल की बेटी और उसकी 13 साल की सहेली के अपहरण की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Two kidnapped minor girls found in Srinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी-उत्तरी जिले की मानव तस्करी विरोधी इकाई ने भलस्वा डेयरी से अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सकुशल बरामद किया है। लड़कियां पिछले साल दिसंबर महीने से अपने घर के पास से गायब हो गई थीं।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इनकी सूचना देने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि राजीव नगर निवासी एक महिला ने 23 दिसंबर को भलस्वा डेयरी थाने में अपनी 15 साल की बेटी और उसकी 13 साल की सहेली के अपहरण की शिकायत की थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। स्थानीय पुलिस की तलाश में दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था। बीती 17 अप्रैल को मामले को मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) को स्थानांतरित कर दिया गया था। निरीक्षक प्रमोद तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


  टीम ने लापता लड़कियों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की, जिसमें एक लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी एक लड़के के संपर्क में थी। पुलिस ने उस लड़के से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने उस लड़के के मोबाइल नंबर और उसके इंस्टाग्राम विवरण के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) प्राप्त किए। तकनीकी निगरानी करने पर पुलिस को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक मोबाइल नंबर देखा गया। श्रीनगर पहुंचने पर टीम ने पाया कि मोबाइल नंबर बंद था। पुलिस ने संदिग्ध के मोबाइल नंबर की नई सीडीआर प्राप्त की। उसी क्षेत्र में सक्रिय एक नया मोबाइल नंबर पुलिस टीम ने देखा। जिसके जरिए पुलिस ने सौरा थाना क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारा, जहां से पुलिस ने एक लड़की को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू सहायिका का कर रही थी काम  
पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी, खेलते-खेलते पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वापस घर आने के लिए रास्ते की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मिला, जिसने गुमराह कर नौकरी और पैसे देने का आश्वासन दिया। वह श्रीनगर ले आया और उन्हें एक एजेंट को सौंप दिया, जिसने उनके लिए घरेलू सहायिका के रूप में रोजगार की व्यवस्था की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी सहेली को श्रीनगर जम्मू और कश्मीर में दूसरे पते से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed