फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two injured in mutual clash.

आपसी झगड़े में चले लाठी-डंडे, दो घायल

Sat, 18 Oct 2014 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 18 Oct 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
Two injured in mutual clash.

आपसी झगड़ों और मारपीट की दो घटनाओं में दो युवक

विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में भी लिया।

एसी नगर निवासी शुभम का पास ही रहने वाले अनिश के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को अनिश, उसके साथियों पहलाद सिंह व कुलदीप सिंह ने शुभम के घर पर चढ़ाई कर दी।

तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर शुभम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया। एएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उधर, डबुआ कॉलोनी निवासी राम अधार यादव की एनआईटी झुग्गी-17 के उमेश से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। पिछले सोमवार को वह किसी काम से एनआईटी गया था।

वहां उमेश, गोलू, सुजीत आदि ने उसे पकड़कर लाठी डंडों से पीट दिया। निजी अस्पताल में इलाज करा रहे राम अधार यादव ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed