फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two in Jagjivan and one doctor infected in Guru Gobind Singh Hospital delhi

coronavirus in delhi: जगजीवन में दो, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एक डॉक्टर संक्रमित

Tue, 21 Apr 2020 03:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
Two in Jagjivan and one doctor infected in Guru Gobind Singh Hospital delhi
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के नॉन कोविड अस्पतालों में लगातार स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को दिल्ली सरकार के बाबू जगजीवन अस्पताल में दो और गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एक वरिष्ठ डॉक्टर में कोरोना संक्रमण पाया गया। इनके अलावा दिल्ली सरकार के ही जगप्रवेश अस्पताल में एक लिफ्टमैन और उसकी पत्नी भी संक्रमित मिली।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डॉक्टरों को संक्रमण कैसे लगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में आपातकालीन विभाग के एक वरिष्ठ डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इसे देखते हुए 54 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। कुछ दिन पहले इसी अस्पताल में लैब तकनीशियन संक्रमित मिला था।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर पूर्वी जिला आयुक्त शशि कौशल ने बताया कि अभी तक छह लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें जगप्रवेश अस्पताल का एक लिफ्टमैन और उसकी पत्नी शामिल है। मुस्तफाबाद में दो और जौहरीपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों का आरोप, नहीं किया क्वारंटीन 
बाबू जगजीवन राम अस्पताल में एक सीएमओ और एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर संक्रमित मिल चुके हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि डॉक्टरों के संक्रमित मिलने के बाद अन्य स्टाफ को क्वारंटीन नहीं किया है, जबकि डॉक्टरों के संक्रमित होने से बाकी स्टाफ भी काफी डर गया है। हालांकि, इन आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed