दो लड़कियों ने इस बलात्कारी को बनाया था शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप यकीन करेंगे कि जिस शिव कुमार यादव की खूंखार और शर्मनाक हरकतों के चलते आज पूरा देश शर्मसार है उसे कुछ महीने पहले दिल्ली में ही दो लड़कियों ने अपना शिकार बनाया था।
यह कोई कहानी नहीं बल्कि पुलिस में लिखी एफआईआर है जो बताती है कि दिल्ली में आईटी कंपनी की कर्मचारी से कैब में बलात्कार के आरोपी उबर कंपनी के कैब चालक शिव कुमार यादव को 28 सितंबर को दो लड़कियों ने अपना शिकार बनाया और बेहोश कर चले गए।
चौंकाने वाली बात है कि दिल्ली के राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने वाले शिव कुमार यादव पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कम से कम आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एफआईआर के मुताबिक 28 सितंबर की रात शिव दो लड़कियों को लेकर गुड़गांव से राजौरी गार्डन जा था। लड़कियों ने कहा कि उनके फोन में बैलेंस नहीं है। उनमें से एक ने शिव के फोन से ही किसी को फोन किया और रास्ते में मिलने के लिए बुलाया।
फोन कर बुलाया अपने दोस्तों को
शिव द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक दो लड़कियों ने गुड़गांव के इफको चौक से उसकी टैक्सी बुक की थी। दो में से एक ने शिव के फोन से अपने दोस्तों को मिलने के लिए बुलाया जो टैगोर गार्डन में उनका इंतजार कर रहे थे।
टैगोर गार्डन में दो लड़के भी कैब में सवार हुए। कैब जब रघुबीर नगर के गुरुद्घारे पर पहुंची तो लड़कों ने शिव को कुछ सुंघा दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
जब वह होश में आया तो उसके दो माइक्रोमैक्स फोन और गाड़ी में रखे 15000 रूपए गायब थे। मामले की तहकीकात कर रहे जांच अधिकारी एसआई गुरुचरण गिल ने बताया कि आरोपियों के संबंध में शिव से कुछ सुराग मिले थे और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
बेहोश कर लूट लिया सब कुछ
खास बात ये है कि घटना के वक्त शिव उबर कपंनी को ही सेवा देता था और उसी डीएल वनवाईडी 7910 संख्या की स्विफ्ट कार चलाता था जिसमें उसने गत पांच दिसंबर को रेप को अंजाम दिया था।
पुलिस एफआईआर में शिव द्वारा बताया कि 28 सितंबर को देर रात दो बजे वह दो सवारी लेकर इफको चौक से राजौरी गार्डन आ रहा था। टैगौर गार्डन मीट मार्केट पर करीब 20 और 21 साल के दो लड़के टैक्सी में बैठे और उन्होंने थोड़ा सा आगे चलने को कहा।
जब हम रघुबीर नगर गरुद्वारा पहुंचे तो उन दोनों ने मुझे कुछ सुंघाया और मैं बेहोश हो गया। होश में आने पर एप्पल और माइक्रोमैक्स के दो फोन व पंद्रह हजार गायब थे। हालांकि अब पुलिस को शक है कि उस मामले में भी शिव ने पुलिस को कुछ गलत जानकारी तो नहीं दी थी।
साभार: इंडियन एक्सप्रेस