फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two girls selected for RD Parade

गणतंत्र दिवस की परेड में होंगी गाजियाबाद की दो बेटियां

Thu, 16 Jan 2014 12:18 AM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 16 Jan 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
two girls selected for RD Parade

दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार गाजियाबाद की दो बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। प्रिया और प्रतिभा नामक ये दोनों बेटियां गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर एनसीसी कैडेट परेड में शामिल होंगी। गाजियाबाद से इस परेड के लिए तीसरे कैडेट के रूप में विनय का चयन किया गया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि गणतंत्र दिवस की इस परेड में पिछले कई सालों से पश्चिमी यूपी की कोई भागेदारी नहीं थी। इस बार 7 एनसीसी कैडेट्स को यह मौका मिला है। इनमें 3 गाजियाबाद और 4 मेरठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


लखनऊ में 7 से 16 नवंबर 2013 तक 10 दिन का प्री-इंटरग्रुप कंपीटिशन कैंप लगा था। इसमें उप्र की सभी बटालियन से 500 कैडेट्स ने भाग लिया था। 300 कैडेटस का चयन कर उन्हें दिल्ली आरडीसी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से आरडीसी कैंप के लिए 108 कैडेट्स चुने गए हैं। चुने गए इन्हीं 1085 कैडेट्स में से मेरठ के 4 और गाजियाबाद के 3 कैडेट्स शामिल हैं। चयनित सभी कैडेट्स रिपब्लिक डे कैंप में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

गाजियाबाद से आरडीसी कैंप में भाग लेने वाले 3 कैडेट्स में 2 महिला कैडेट्स शामिल हैं। इनमें प्रिंया 74 बटालियन गाजियाबाद और प्रतिभा 13 बटालियन बड़ौत से हैं। तीसरा कैडेट विनय 74 बटालियन गाजियाबाद से है।


मेरठ से आरडीसी के लिए चयनित हुए 72 यूपी बटालियन के विक्रांत चौधरी, 73 यूपी बटालियन मवाना के विपुल शर्मा, यूपी आर्म्ड स्क्वैड्रन बटालियन से रहमान और 86 यूपी बटालियन सहारनपुर से हर्षवर्धन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed