फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two girls in lesbian relationship

इन लड़कियों ने खाई साथ जीने मरने की कसम

Thu, 21 Aug 2014 04:04 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
Two girls in lesbian relationship

मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। साथ जीने-मरने की कसम खा रही हैं। वे पिछले तीन महीने से पति-पत्नी की तरह रह रही थीं। एक लड़की बालिग है और दूसरी नाबालिग।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की के परिजनों ने युवती और उसके बहनोई पर बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाते हुए मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। किशोरी भी थाने में हैं, उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन


गांववालों ने बताया कि बागपत के एक गांव की रहने वाली युवती (19) कई महीनों से अपने परिवार से अलग अकेली मसूरी के इस गांव में आकर रह रही है। वह 12वीं तक पढ़ी है। पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से उसकी दोस्ती है। दोनों साथ ही रहती हैं। किशोरी के परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महीने पहले भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी जिसमें दो लड़कियों का प्रेम प्रसंग सामने आया था। दोनों साथ रहना चाहती थीं पर पनके परिजन नहीं माने।

पर‌िजनों ने की पुल‌िस में श‌िकायत

Two girls in lesbian relationship
पता चला कि दोनों पति-पत्नी की तरह रह रही हैं। उन्होंने दोनों को समझाया, मगर वे नहीं मानीं। परेशान होकर किशोरी के परिजनों ने मसूरी थाने में शिकायत की।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को थाने बुलाया और समझाया। मगर वे साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। तब किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी बहनोई की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। दोनों लड़कियां एक ही संप्रदाय से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed