{"_id":"69ff48d9985bb05aa60da111","slug":"two-friends-riding-a-bullet-while-returning-after-watching-ipl-were-hit-by-a-car-losing-their-lives-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135598-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपीएल देखकर लौट रहे बुलेट सवार दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपीएल देखकर लौट रहे बुलेट सवार दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, गई जान
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय हुआ हादसा
-दोनों दोस्त आईपीएल का मैच देखकर लौट रहे थे, हादसे के बाद कार चालक ने भागने का किया प्रयास
-लोगों ने आरोपी को पकड़ा, राहगीरों ने किया दावा, आरोपी था बुरी तरह शराब के नशे में
-नशे की वजह से कार से उतरा भी नहीं जा रहा था, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
-पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। आईपीएल मैच देखकर बुलेट से घर लौट रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार सेलेरियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दोस्त हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे। बुलेट भी दूर गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। भीड़ ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को खबर देने के बाद दोनों युवकों को नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था।
मृतकों की शिनाख्त रोहित (31) और इसके दोस्त हेमंत कुमार शर्मा (33) के रूप में हुई है। राहगीरों ने दावा किया कि आरोपी कार चालक बुरी तरह नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी हिमांशु (27) को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों दोस्तों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी हिमांशु का मेडिकल कराने के बाद उसके ब्लड सैंपल भी ले लिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट में यदि शराब पीने की पुष्टि होती है तो उससे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। अभी लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन जा रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रोहित अपने परिवार के साथ भगत विहार, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में बीमार पिता शिव प्रकाश, मां शकुंतला देवी, दो भाई मुकेश, दिनेश, तीन बहन संतोष, रजनी और लता के अलावा पत्नी प्रीति व दो बच्चे दक्ष (5) और लक्ष्य (2) हैं। रोहित नेताजी सुभाष प्लेस में टूर एंड ट्रैवल का काम करता था। वहीं हेमंत कुमार शर्मा के परिवार में पिता वीरपाल शर्मा, मां मालती देवी, भाई हरकेश शर्मा, बहन निर्मल के अलावा पत्नी आरती शर्मा व दो बेटे गौरांश (8) और शिवांश (7 माह) हैं। हेमंत एक कस्टम अधिकारी के पीए था। रोहित व हेमंत दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों का शुक्रवार को आईपीएल मैच देखने का प्लान बना। शुक्रवार को कोलकाता और दिल्ली के बीच आईपीएल मैच था। रोहित अपनी बाइक से हेमंत के साथ मैच देखने निकला। इस बीच रात करीब 11.00 बजे वहां से वापस लौटते समय जैसे ही दोनों खजूरी खास फ्लाईओवर से नीचे की ओर उतर रहे थे, इस बीच पीछे से आई सेलेरियो गाड़ी ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।