फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Friends Out to Eat Momos in Delhi Attacked with Knives

मोमोज के चक्कर में आ जाती मौत: चाइनीज खाने गए दो दोस्तों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, इस बात पर बिगड़ी थी बात

Tue, 12 May 2026 07:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 May 2026 07:20 PM IST
सार

पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद हमले में शामिल 17 वर्षीय दो नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हमले में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन
Two Friends Out to Eat Momos in Delhi Attacked with Knives
Momos - फोटो : instagram

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में सोमवार रात को मोमोज खाने दो युवकों को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। जख्मी हालत में पीड़ित राहुल (18) और इसके दोस्त विजय (23) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

हमले के दौरान विजय को दो जगह जबकि राहुल को आठ चाकू लगे हैं। राहुल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बीच बाजार हुई चाकूबाजी के बाद एरिया में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही गोकुलपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में जांच के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद हमले में शामिल 17 वर्षीय दो नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हमले में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया है कि कुछ दिनों पूर्व उनका राहुल व विजय से झगड़ा हुआ था। राहुल ने उनको गाली दी थी। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात को गोकुलपुरी इलाके में दो युवकों को चाकू मारने की खबर मिली। पुलिस की टीम अमूल डेयरी, कूड़े के खत्ते के पास पहुंची। पुलिस को घटना स्थल पर विजय व राहुल मिले। दोनों को कई चाकू लगे थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मामले की जांच शुरू हुई।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों घायल लड़के संजय कालोनी, गोकुलपुरी इलाके में रहते हैं और गांधी नगर में काम करते हैं। हमला करने वाले आरोपी भी इनके इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों फुटेज को खंगाला। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनको दबोच लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ की बाकी लड़कों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed