फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two friends died of drowning in yamuna

यमुना में डूबने से दो दोस्तों की मौत

Thu, 05 Jun 2014 12:53 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
Two friends died of drowning in yamuna

दो दोस्त अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली के तपिश भरे मौसम से निजात पाने के लिए यमुना में नहाने गए थे पर शायद उन्हें पता नहीं था कि यमुना में ये स्नान उनका आखिरी स्नान होगा।

विज्ञापन


दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने निकले दोनों साथी फिर घर नहीं लौट सके लौटी भी तो उनकी लाश जो गोताखोरों ने यमुना के अंदर से ढूंढ कर निकाली थी।

ऐसा ही एक हादसा कुछ दिन पहले फरीदाबाद में हुआ था जिसमें तीन भाई फरीदाबाद की एक झील में नहाते हुए डूब गए थे और उनमें से एक की मौत हो गई।

गोताखोरों की मदद से निकले शव

Two friends died of drowning in yamuna

नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बुधवार दोपहर यमुना में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। उनकी पहचान राहुल (18) और अन्नू (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को निकलवाकर मोर्चरी में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक राहुल, परिवार के साथ भलस्वा डेयरी, जेजे कॉलोनी में रहता था। उसके परिवार में पिता राम गोपाल, मां एक और भाई दीपक है। वह फैक्ट्री में काम करता था।

वहीं अन्नू अपनी मां शांति के साथ राहुल के बराबर वाले मकान में रहता था। अन्नू पास के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू को बचाने राहुल की भी जान गई

Two friends died of drowning in yamuna

दोनों दोस्त राहुल और अन्नू बुधवार को अपने दो अन्य दोस्तों सुशील व इरयज के साथ यमुना में नहाने और मछली पकड़ने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे अन्नू यमुना के पानी में डूबने लगा।

राहुल ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहा और खुद भी डूब गया। सुशील और इरयज ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को बुलाया।

करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब आधे घंटे में राहुल व अन्नू के शव को पानी से बाहर निकाल लिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed