{"_id":"5d8bdda68ebc3e93ae3f3524","slug":"two-foreigners-arrested-with-satellite-phone-at-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआई एयरपोर्ट पर सैटलाइट फोन के साथ दो विदेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआई एयरपोर्ट पर सैटलाइट फोन के साथ दो विदेशी गिरफ्तार
Thu, 26 Sep 2019 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार तड़के दो विदेशी नागरिक सैटेलाइट फोन के साथ दबोचे गए। कनाडा और इस्रायल के रहने वाले दोनों नागरिक टर्मिनल-3 से विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
सीआईएसएफ की टीम ने जब इनके हैंड बैग की तलाशी ली तो उससे सैटेलाइट फोन बरामद हुए। पूछताछ के बाद दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ ने कनाडा निवासी जुआन-सी आर्किला के हैड बैग की तलाशी ली तो उसमें एक सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। छानबीन के बाद उसे लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया। दूसरा मामला बुधवार सुबह 5.30 बजे का है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों ने छानबीन के लिए एक इस्रायली नागरिक को रोका। उसके हैड बैग की तलाशी ली गई तो उसमें भी प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। आरोपी एयर इंडिया की फ्लाइट से काठमांडू जाने की फिराक में था।
विज्ञापन