{"_id":"6a4bd0c077bc1600300da2fe","slug":"two-factions-clash-over-setting-up-shop-in-market-attack-with-sticks-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144416-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
नरेला इलाके की घटना, वीडियो वायरल, शांति भंग का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में दुकान लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से उनके परिवार वाले वहां पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों की शिकायत पर शांति भंग करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक नरेला के झंडा चौक पर बाजार में पटरी पर दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। देखते ही देखते दोनों दुकानदारों के परिवार की महिलाएं भी वहां पहुंच गई और एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करने लगे। सड़क होने की वजह से वहां काफी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
वीडियो में देखा जा रहा है कि दुकानदार महिलाओं को लाठी डंडे से पीट रहा है। इसी दौरान एक स्कूटी सवार वहां पहुंचा और उसने दुकानदार को धक्का मारकर उसे गिरा दिया। उसके बाद वह दुकानदार की पिटाई करने लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद नरेला थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।