{"_id":"6aae7d6430835437eb012c2d","slug":"parks-in-east-delhi-to-receive-treated-water-at-a-cost-of-1140-crore-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1063-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली के पार्कों को 11.40 करोड़ रुपये से मिलेगा उपचारित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली के पार्कों को 11.40 करोड़ रुपये से मिलेगा उपचारित पानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर और आईपी एक्सटेंशन के पार्कों को अब उपचारित पानी से सींचेगा। इसके लिए 11.40 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज उपचार संयंत्र लगाए जाएंगे और नालों का जीर्णोद्धार होगा।
निगम के विद्युत विभाग ने सीवेज कीचड़ नाले के जीर्णोद्धार और नए सीवेज उपचार संयंत्र के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की है। इससे भूजल के अत्यधिक दोहन पर रोक लगेगी। साथ ही सीवेज रिसाव से होने वाले जलभराव और बदबू से भी लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी। पूरी कार्ययोजना को दो भागों में बांटा गया है। लक्ष्मी नगर के लिए 5.71 करोड़ रुपये और आईपी एक्सटेंशन के लिए 5.69 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई है।
एनजीटी के निर्देशों के अनुसार पार्कों की सिंचाई के लिए पीने योग्य पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। लक्ष्मी नगर और आईपी एक्सटेंशन में नलकूपों के अनियंत्रित उपयोग से भूजल स्तर गिर रहा था। संयंत्र चालू होने से रोजाना लाखों लीटर भूजल की बचत होगी।