फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two elderly women were seriously injured when they were hit by a bike while crossing the road.

Delhi NCR News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से दो बुजुर्ग महिलाएं गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
-द्वारका नार्थ इलाके की घटना, शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपी बाइक सवार की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका नार्थ इलाके में तेज रफ्तार बाइक ने गुरुद्वारे से घर जा रही दो बुजुर्ग महिलाओं को टक्कर मार दी। घटना के समय वह सड़क पार कर रही थी। हादसे में 66 साल की संतोष खुराना और 62 साल शशि गंभीर रूप से घायल हो गई। संतोष के बेटे ने दोनों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सवार बाइक समेत मौके से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का केस कर आरोपी बाइक सवार की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक संतोष खुराना अपने परिवार के साथ द्वारका मोड़ इलाके में रहती हैं। वह घरेलू महिला है। द्वारका नार्थ थाने में दर्ज प्राथमिकी में संतोष ने बताया कि 12 अप्रैल की सुबह वह अपनी पड़ोसन शशि और राजिंदर कौर के साथ सेवक पार्क स्थित गुरुद्वारा गई थीं। वहां से तीनों करीब 10.15 बजे वापस आ रही थी। एनएसयूटी के पास सड़क पार करने के दौरान द्वारका मोड़ की तरफ से आ रही एक बाइक ने उसे और शशि को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लगी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक बाइक सहित द्वारका की तरफ भाग गया। हादसे के बाद लोगों ने दोनों महिलाओं को उठाकर सड़क किनारे किया। इसी बीच राजिंदर कौर उनके घर जाकर बेटे आशीष को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही आशीष घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed