{"_id":"5d41d86b8ebc3e6cf4709da9","slug":"two-drowned-including-btech-student-in-canal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नहर में नहाने गए बीटेक छात्र समेत दो डूबे, नोएडा में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नहर में नहाने गए बीटेक छात्र समेत दो डूबे, नोएडा में मिला शव
Wed, 31 Jul 2019 11:35 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना जेल के पास नहर में नहाने गए बीटेक छात्र और उसके दोस्त डूब गए। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र कल्दा माइनर नहर से पुलिस ने छात्र का शव बरामद किया है। जबकि एक अन्य का शव डासना के पास से ही बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार कानपुर के बर्रा निवासी निखिल सचान पुत्र धीरेंद्र सचान गाजियाबाद निवासी बहन लाली के पास रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था।
मंगलवार को वह अपने दोस्त रोहित निरूला के साथ डासना जेल के पास नहर में नहाने गया था। नहाते समय दोनों दोस्त पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने डूबने के लिए शोर मचाया।
विज्ञापन
लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई, बुधवार को निखिल सचान का शव पुलिस ने बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्दा माइनर नहर से बरामद कर लिया गया। वहीं रोहित निरूला का शव पुलिस ने डासना के पास से बरामद कर लिया है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद निखिल के चचेरे भाई पुलकित, बहन लाली, बहनोई पीयूष आदि मौके पर पहुंचे। तीनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।