{"_id":"e5714b57f9181698cc2c0d179d62a8c3","slug":"two-dies-on-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास अलग-अलग ट्रेनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक किशोर भी शामिल है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ब्रजपाल ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली।
मौके से उसकी जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान 56 वर्षीय गोगा के रूप में हुई है। मृतक यूपी के चित्रकूट जिले के गांव तामवानी, थाना कर्वी का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
ब्रजपाल ने बताया कि ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गया था। वहीं दूसरी ओर लकड़पुर फाटक के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से धौलपुर, राजस्थान निवासी किशन नामक किशोर की मौत हो गई। वह अपने परिजनों के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन