{"_id":"6c050345c7d8346b07d9f68a30751e31","slug":"two-deaths-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और उसने ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और उसने ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 के पास एक लड़के ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
जांच अधिकारी एसआई प्रवीन बंसल ने बताया कि मृतक काले रंग की टीशर्ट और काले रंग की लाइनदार जैकेट पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि उक्त लड़के ने रविवार रात करीब 7.30 बजे मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य मामले में यूपी के हमीरपुर जिले के गांव उरैनी निवासी सुरेंद्र कुमार का पिता हलकईया (52) दिल्ली में बेलदारी का काम करता था।
वह एक फरवरी को दिल्ली के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं आया। सोमवार को उसका शव बल्लभगढ़ स्टेशन सोहना पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। जांच अधिकारी एएसआई रामनारायण का कहना है कि मृतक चंदननगर, बल्लभगढ़ में किराए पर रहता था।
विज्ञापन