{"_id":"dc77567118218282fff2a052b1fcad5e","slug":"two-dead-bodies-found-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं जान पा रही किसकी है ये लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं जान पा रही किसकी है ये लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Jul 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो शव बरामद किए गए हैं। एक शव बदरपुर बॉर्डर और दूसरा शव सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में मिला।
विज्ञापन
सराय ख्वाजा क्षेत्र में बदरपुर बॉर्डर के पास मिले शव की पहचान 50 वर्षीय विजय के रूप में हुई। जांच में पता लगा कि विजय दिल्ली के मयूर विहार के पास जेजे कॉलोनी में रहता था।
वह किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। वह अक्सर घूमते हुए कहीं भी चला जाता था। जांच में मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है।
दूसरा शव सेक्टर-31 क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस को बृहस्पतिवार देर रात सूचना मिली थी एक व्यक्ति पड़ा है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आसपास पूछताछ करने पर पुलिस को पता लगा कि वह इलाके में घूमता-फिरता था। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है।