{"_id":"57af19844f1c1bc02bee43a5","slug":"two-days-free-bus-service-on-rakshabandhan-in-haryana-for-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन मिलेगी फ्री बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन मिलेगी फ्री बस सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा रोडवेज दो दिन महिलाओं को फ्री बस सेवा मुहैया कराएगा। त्योहार के मद्देनजर रोडवेज ने अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। वहीं, रक्षाबंधन के मौके पर वर्दी में रहकर काम करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
दरअसल, हरियाणा रोडवेज की सामान्य व सिटी बसों में रक्षाबंधन पर साल 2006 से मुफ्त सेवा देती रही है। लेकिन इसबार मुफ्त बस सेवा दो दिनों तक मिलेगी। डिपो मुख्यालय से इस संबंध में आदेश मिलने के बाद डिपों अधिकारी बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
महिलाएं मुफ्त सफर की वजह से बड़ी संख्या में बसों के सफर को प्राथमिकता देती हैं। रोडवेज डिपो फरीदाबाद के बेड़े में शामिल करीब 250 बसें इन दो दिनों में ऑन रूट रखने की व्यवस्था अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों किसी बस का मेंटिनेंस करने के बजाय सवारियों को उनके गंतव्य पर पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस व्यवस्था को बनाने के लिए सभी सुपरवाइजरों की ड्यूटी तय कर दी गई है।
साथ ही सभी चालकों व परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। लंबे रूट की कुछ गाडिय़ों को सवारियों की भीड़ के अनुसार लोकल रूट पर भी भेजा जा सकता है। खासकर राजस्थान, उत्तरांचल व यूपी जैसे रूटों पर चलने वाली गाडिय़ों को छोटे रूट पर चलाने की योजना है। ताकि मथुरा, दिल्ली और गुडग़ांव रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सके।
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 17 अगस्त दोपहर 12 बजे से 18 अगस्त रात 12 बजे तक फ्री यात्रा सेवा रही। इस दौरान महिला व उसके 15 साल के एक बच्चे का किराया नहीं लेगा। कर्मचारियों व अधिकारियों को इस सबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए है।-रीगन कुमार, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज