फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two days before the show 'smart,'

दो दिन पहले दिखाई ‘स्मार्टनेस’

Tue, 24 Nov 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 24 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two days before the show 'smart,'

बीते लगभग एक माह में शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जहां कुल 500 सुझाव आए थे वहीं अब मात्र तीन दिन में पांच गुना सुझाव आ गए हैं। लेकिन यह जागरूकता शहरवालों ने वेबसाइट बंद होने के दो दिन पहले दिखाई है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी का भविष्य तय करने में मंगलवार और बुधवार दो दिन खास भूमिका निभाएंगे। इन दो दिनों में जितने ज्यादा सुझाव नगर निगम को मिलेंगे, स्मार्ट सिटी में गाजियाबाद की दावेदारी उतनी ही मजबूत होगी।
विज्ञापन


वेबसाइट पर आनलाइन सुझाव पर मार्किंग में शहर के अंक भी बढ़ेंगे। दो दिन बाद यानी 25 नवंबर की शाम 5 बजे तक को केंद्र सरकार आनलाइन सुझाव लेने की प्रक्रिया बंद कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सुझाव के आधार पर नगर निगम और कंसलटेंट एजेंसी डॉर्श कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को देंगे।

दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ अरबन डेवलपमेंट ने लोगों की जरूरत के मुताबिक शहरों को स्मार्ट बनाने की मुहिम शुरू की थी। लोगों से उनकी समस्याएं और सुझाव जानने के लिए केंद्र सरकार ने आनलाइन कमेंट्स मांगे थे।

www.mygov.in वेबसाइट पर लोग अपना रजिस्ट्रेशन कर सुझाव दे रहे हैं। अंतिम चरण में सुझाव की संख्या तेजी से बढ़ी है।

तीन दिन पहले तक जहां करीब 500 सुझाव मिले थे, वहीं सोमवार रात तक इनकी संख्या ढाई हजार से ज्यादा पहुंच गई। अब दो दिन बाकी है। 25 नवंबर की शाम पांच बजे तक लोग सुझाव दे सकेंगे।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन दो दिनों में 10 हजार से ज्यादा सुझाव मिलने की उम्मीद है। इन सुझाव के आधार पर ही निगम और कंसलटेंट फर्म के अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार करेंगे।


ऐसे दें सुझाव
www.mygov.in रजिस्ट्रेशन कराए और लॉगइन व पासवर्ड प्राप्त करें। इसके बाद डिस्कस आईकन पर क्लिक कर गाजियाबाद के आईकन पर क्लिक कर सुझाव दें। सीधे http://mygov.in/group-smart-city-ghaziabad/ पर क्लिक कर भी सुझाव दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed