फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two cycling brothers collided in Hauz Khas Delhi one died

दिल्ली: साइकिल सवार दो भाइयों से टक्कर के बाद कार सवार ने अस्पताल में कराया भर्ती, एक ने तोड़ा दम, चालक गिरफ्तार

Tue, 17 May 2022 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 May 2022 10:43 PM IST
सार

शाहपुर जाट में रहने वाला वीर (13) अपने बड़े भाई देव मंडल (18) के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे साइकिल से घर लौट रहा था। अगस्त क्रांति मार्ग पर तेज रफ्तार स्कोडा ने टक्कर मार दी थी। इनमेंं से एक की मौत हो गई। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पेशे से सीए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two cycling brothers collided in Hauz Khas Delhi one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के हौजखास इलाके में तेज रफ्तार स्कोडा कार ने साइकिल पर सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। स्कोडा कार मालिक ने दोनों घायलों को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां छोटे भाई की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पेशे से सीए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना 14 मई की है। शाहपुर जाट में रहने वाला वीर (13) अपने बड़े भाई देव मंडल (18) के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे साइकिल से घर लौट रहा था। वो साइकिल चलाते हुए अगस्त क्रांति मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कोडा ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार ग्रेटर कैलाश निवासी धनंजय मलिक (34) ने दोनों भाईयों को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान वीर की मंगलवार को मौत हो गई। देवमंडल अभी अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्जकर कार चालक धनंजय मलिक को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। एफआईआर में लापरवाही से हुई मौत की घारा जोड़ दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed