{"_id":"5d06a76c8ebc3e431f38b7db","slug":"two-customs-officers-dismissed-for-sexual-harassment-with-foreign-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो कस्टम अधिकारी बर्खास्त, इलाज कराने आई थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो कस्टम अधिकारी बर्खास्त, इलाज कराने आई थी पीड़िता
Mon, 17 Jun 2019 02:02 AM IST
Vikas Kumar
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्बेकिस्तान की महिला से यौन शोषण के आरोप में राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैरान दो कस्टम अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। महिला एक रिश्तेदार का इलाज कराने भारत आई थी। पिछले महीने इस मामले की शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
इस बीच राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय को मेल पर शिकायत भेजकर की मांग की गई थी। शिकायत की एक प्रति सीबीआईसी को भेजी गई जिसके बाद दोनों अधीक्षकों को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला जब तीन मई को भारत पहुंची तो आगमन पर करीब 50 वर्षीय कस्टम अधीक्षक ने उसे रोका और सामान की तलाशी लेने लगा। इस दौरान वह उसे बिना किसी महिला अधीक्षक के एक कमरे में ले गया और आधे घंटे वहां रहा। महिला ने अधीक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसे शिकायत वापस नहीं लेने पर फर्जी स्मगलिंग मामले में फंसाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन