{"_id":"5d06dd358ebc3e5ce203875c","slug":"two-couples-beaten-policemen-on-the-road-in-delhi-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः दो दंपती ने पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर पीटा, वर्दी फाड़ी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः दो दंपती ने पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर पीटा, वर्दी फाड़ी, पांच गिरफ्तार
Mon, 17 Jun 2019 05:52 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में शौच करने को लेकर हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराना एसएचओ के ड्राइवर और वायरलेस ऑपरेटर को काफी महंगा पड़ गया। दो दंपती ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर दोनों पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियों को थाने लाई तो वहां भी उन्होंने हंगामा किया। आरोप है कि थाने में भी पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज आरोपी पारस सहगल व उसकी पत्नी अन्नू सहगल, जतिन कुमार आहुजा व उसकी पत्नी अन्नू आहुजा व एक रिश्तेदार यशदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वारदात शुक्रवार देर रात करीब 11.00 बजे हुई। देशबंधु गुप्ता रोड थाना प्रभारी का चालक सिपाही रशीश और वायरलेस ऑपरेटर सिपाही विकास एटीओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार को थाने छोड़कर सरकारी गाड़ी से खाना खाने सिद्धिपुरा पुलिस चौकी जा रहे थे। इस बीच न्यू रोहतक रोड पर तिबिया कॉलेज की लालबत्ती के पास सड़क पर शौच करने को लेकर कार सवार दो दंपती व एक युवक कुछ लड़कों से झगड़ा कर रहे थे। दोनों ने अपनी गाड़ी रोकी और बीच-बचाव कराने लगे। पुलिस कर्मियों का आरोप है कि पारस व जतिन नशे में लग रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों से उलझ गए। गाली-गलौच के दौरान दोनों की पत्नियां और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चांटे मारना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दोनों की वर्दी भी फाड़ दी। दोनों ने 100 नंबर कॉल कर मदद मांगी तो थाने तुरंत पुलिसकर्मी पहुंच गए। आरोपियों को थाने लाया गया तो वहां भी उन लोगों ने खूब हंगामा किया। आरोपियों ने संतरी से भी झगड़ा किया। आरोपियों का कहना था कि पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर शौच करने वाले आरोपियों को वहां से भगा दिया। कड़ी मुश्किल से आरोपियों काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन