{"_id":"65613eabdfe76d2b5a097fd5","slug":"two-children-died-due-to-dilapidated-wall-collapse-in-kalindi-kunj-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कालिंदी कुंज में जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शु़रू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कालिंदी कुंज में जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शु़रू
Sat, 25 Nov 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:54 AM IST
सार
सूचना के बाद दमकल विभाग व पुलिस टीम ने तीनों बच्चों को मलबे से निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्वी जिले के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र की खड्डा कॉलोनी पार्ट 2 में निर्माणाधीन जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। सूचना के बाद दमकल विभाग व पुलिस टीम ने तीनों बच्चों को मलबे से निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों बच्ची की मौत हो गई। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार शाम 6.30 बजे दीवार गिरने से एक बालक की मृत्यु एवं दो अन्य के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पूछताछ में पता चला कि घटना स्थल के पास से बच्चे गुजर रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई और बच्चे दब गए। जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2, खड्डा कॉलोनी निवासी आठ साल के ईशान और डी-930 निवासी पांच वर्षीय हमजा की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, खबर लिखे जाने तक 6 साल की रोशनी की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार काफी जर्जर थी और वहां पर मरम्मत का कुछ काम शुरू किया गया था। इसके लिए दीवार के किनारे थोड़ी खुदाई की गई थी और उसके बाद मिट्टी डाली गई थी।
विज्ञापन