{"_id":"5d26a6828ebc3e6d243bb4e1","slug":"two-big-road-accident-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो सड़क हादसों में पांच की मौत, 35 घायल, रोडवेज बसों की टक्कर से मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो सड़क हादसों में पांच की मौत, 35 घायल, रोडवेज बसों की टक्कर से मची चीख पुकार
Thu, 11 Jul 2019 08:31 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। दोनों हादसे बुलंदशहर जिले में हुए हैं। हादसों में 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना रात करीब 1:45 बजे हुई। बुलंदशहर के सलेमपुर थाना इलाके में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर चिट्टा मुकीमपुर के पास दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा खुर्जा पहासू इलाके के पलडा झाल के पास हुआ। यहां वैन और टैंकर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतकों की पहचान राकेश शर्मा पुत्र रोशनलाल शर्मा (40), महेश पुत्र होडिल सिंह (35) के रुप में हुई है।
राकेश खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। जबकि महेश ड्राइवरी कर गुरूगाम में मजदूरी करता था। घायलों का दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन की हालत नाजुक है।