{"_id":"c9734b04b4aab6aba3b4aeda755eb99e","slug":"two-arrested-in-molestation-case-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर गोली मारने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर गोली मारने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 25 Jul 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पहले पहले नाहरपुर रूपा गांव में गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने पर नाहरपुर रुपा गांव के रहने वाले आनंद ने गांव के रहने वाले किशन का विरोध किया था। जिसका बदला लेने के लिए किशन ने हंसराज उर्फ टिंकू के साथ मिल कर मार्बल मार्केट के पास उसे गोली मार कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
आनंद का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सीआईए 46 पुलिस ने सदर थाने में दर्ज मामले की छानबीन करके शुक्रवार की रात को हंसराज उर्फ टिंकू व किशन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस इन आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार बरामद करेगी।