फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested in a girl abduction attempt in delhi

युवती अपहरण के प्रयास में दो गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
two arrested in a girl abduction attempt in delhi

दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में युवती के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करना चाहते थे। इसके लिए इन्होंने शराब के नशे में अपहरण करने की साजिश रची थी।

विज्ञापन


हालांकि ये किसी और युवती का अपहरण करना चाहते थे, मगर उस युवती की सहेली रास्ते में मिल गई, तो आरोपियों ने उसके ही अपहरण का प्रयास किया। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति-800 कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित चौधरी (26) और धीरेन्द्र उर्फ भोलू (19) है। दोनों घिटोरनी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित कुछ समय पहले तक बीएंडसी पॉकेट में मकान नंबर 350 में ड्राइवर की नौकरी करता था। इस कारण उसकी यहां पर काम करने वाली युवती रीति (बदला हुआ नाम) से जान-पहचान थी। रोहित व धीरेन्द्र ने 29 जुलाई को शराब पी। जब इनको नशा हो गया, तो इन्होंने रीति के अपहरण की साजिश रची।

नशे में दोनों मारुति-800 कार से बीएंडसी पॉकेट (वसंत कुंज) पहुंच गए। यहां रीति तो नहीं मिली, मगर उसकी सहेली गीता (21, बदला हुआ नाम) मिल गई। गीता ब्यूटी पार्लर में काम करती है। घटना के समय वह पार्लर से घर लौट रही थी।

आरोपियों ने गीता का अपहरण करने का प्रयास किया, तो उसने शोर मचा दिया। आरोपियों ने उसे गाड़ी में खींच लिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तो आरोपी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।


भागते हुए रोहित को रीति ने देख लिया था। सीसीटीवी फुटेज व रीति से पूछताछ के बाद वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। रोहित से पूछताछ के बाद धीरेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed