फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for stealing ECMs from vehicles

Delhi NCR News: वाहनों से ईसीएम चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
बुराड़ी पुलिस ने आठ चोरी के ईसीएम और औजार बरामद किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी थाना पुलिस ने वाहनों से ईसीएम चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से आठ चोरी किए गए ईसीएम, गाड़ी खोलने के औजार और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहनूर और आदिल उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है। मेहनूर के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज है, जबकि आदिल के खिलाफ 28 आपराधिक मामले चल रहे हैं। दोनों पिछले छह महीनों से बुराड़ी, तिमारपुर, वजीराबाद और स्वरूप नगर में चोरी की वारदातें कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि 18 सितंबर को मोहम्मद रिजवान अब्बास ने अपने पानी के टैंकर से ईसीएम चोरी की शिकायत दी थी। जांच के दौरान 18 अक्तूबर की रात वजीराबाद के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी का खुलासा किया और तीसरे साथी नईम का नाम बताया, जो चोरी के ईसीएम खरीदता था। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से छह मामलों के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed