{"_id":"6569972fd1f41b1dfa03463b","slug":"two-arrested-for-robbing-mobile-phone-from-girl-in-metro-station-premises-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर युवती से फोन लूट ले गए थे बदमाश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर युवती से फोन लूट ले गए थे बदमाश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Fri, 01 Dec 2023 01:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:50 PM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन परिसर में 25 नवंबर की रात को 22 साल की युवती से मोबाइल फोन लूटने की गुत्थी को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन परिसर में 25 नवंबर की रात को 22 साल की युवती से मोबाइल फोन लूटने की गुत्थी को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियेां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तहसीन उर्फ पहलवान और इसके साथी शहनूर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी तहसीन के खिलाफ पहले से 17 मामले दर्ज हैं। फिलहाल जाफराबाद मामले में लूटा गया फोन बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि 25 नवंबर को 22 साल की युवती जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर मौजूद थी। इस बीच दो लड़कों ने उससे मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस ने भी पड़ताल की।
विज्ञापन
इस बीच एक सूचना के बाद जिले के स्पेशल स्टाफ ने दोनों आरोपियों को सीलमपुर से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने युवती से मोबाइल फोन लूटने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि पीड़िता का मोबाइल लूटने के बाद इन लोगों ने उसे कृष्णा नगर के युवक को बेच दिया है। फिलहाल मोबाइल खरीदने वाला आरोपी अभी फरार है।