{"_id":"5df120e28ebc3e87d30c5268","slug":"two-arrested-for-robbing-jewellery-worth-rs-90-lakh-in-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में 90 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटने वाले दो गिरफ्तार, दोनों थे भगोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में 90 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटने वाले दो गिरफ्तार, दोनों थे भगोड़ा
Wed, 11 Dec 2019 10:31 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चलती ट्रेन में नौ मई, 2019 को 90 लाख रुपये की कीमत की ज्लेवरी लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गया, बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अपने चार साथियों के साथ चलती ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी 20-20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाह के अनुसार इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र बिष्ट और प्रमोद चौहान की टीम को सूचना मिली थी कि चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले आरोपी सुरेन्द्र पासवान और रन्नू कुमार गया, बिहार में छिपे हुए हैं। एसीपी ललित मोहन नेगी और हद्य भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर कैलाश बिष्ट की टीम ने दोनों का गया, बिहार से नौ दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरेन्द्र पासवान ने पूछताछ में बताया कि उसका एक रिश्तेदार संतोष कूचा महाजनी, चांदनी चौक में काम करता था। संतोष पासवान ने उसे सूचना दी थी कि लाल बाबूयादव नाम के ज्वेलरी ने चांदनी चौक से काफी ज्वेलरी ली है और सिवान, बिहार ले जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद सुरेन्द्र ने सुनील, पप्पू, दिनेश, मिथुर, साहिल और रन्नू कुमार के साथ लूट की साजिश रची। लालबाबू सदर बाजार रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा था। आरोपियों ने उसे चलती ट्रेन में लूट लिया था जब ट्रेन सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस मामले में दिनेश और संतोष पासवान गिरफ्तार हो चुके हैं।