{"_id":"5d93772f8ebc3e93dd48f4c9","slug":"two-arrested-for-robbery-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटियन दिल्ली में ताबड़तोड़ वारदात करने वाले दो दबोचे, चोरी की पल्सर से देते थे अंजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटियन दिल्ली में ताबड़तोड़ वारदात करने वाले दो दबोचे, चोरी की पल्सर से देते थे अंजाम
Tue, 01 Oct 2019 09:26 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ ने नई दिल्ली इलाके में झपटमारी व लूटपाट की ताबड़तोड़ वारदात करने वाले दो बदमाशों को दबोचा है। आरोपी चोरी की पल्सर बाइक से नई दिल्ली इलाके में ताबड़तोड़ वारदात कर रहे थे। इन्होंने नई दिल्ली जिला पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। आरोपी लोडेड देशी कट्टा, दो कारतूस, एक चाकू और चोरी की पल्सर बाइक बरामद की हैं।
नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार नई दिल्ली इलाके में झपटमारी की हो रही वारदातों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजीव कुमार की देखरेख में एसआई सुरेन्द्र, एएसआई राजेश, राजकुमार व हवलदार दलजीत की टीम गठित की गई। रणनीति के तहत स्पेशल स्टाफ की सादे कपड़ों में प्राइवेट मोटरसाइकिल से छह पुलिस टीमें गठित की गईं।
रणनीति के तहत 30 सितंबर की रात करीब पौने एक बजे हवलदार कुलदीप व सिपाही कुलदीप व दूसरी मोटरसाइकिल पर तैनात हवलदार संतोष व सिपाही संजय की टीमों ने गोल मार्केट के पास पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। कुछ संदिग्ध लगने पर आरोपियों ने वैर्ड लेन की तरफ मोटरसाइकिल भगा दी। पुलिसकर्मियों ने इनको घेर लिया।
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चाकू निकाल लिया। आखिरकार पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। बदमाशों की पहचान प्रताप नगर, गुलाबी बाग निवासी करनैल सिंह उर्फ खन्ना(49) और जितेन्द्र उर्फ सुजा(36) के रूप में हुई। आरोपियों ने मोटरसाइकिल कमला मार्केट से चुराई थी।
आरोपियों ने मंदिर मार्ग, तिलक मार्ग, कनॉट पलेस, संसद मार्ग व बाराखंभा रोड थाना इलाके में काफी वारदात करना स्वीकार किया है। 17 सितंबर को आरएमएल आई एक महिला के साथ 25 सितंबर को प्रगति मैदान के पास महिला के साथ झटमारी की थी और महिला ने बैग नहीं छोड़ा तो उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए थे। 25 सितंबर को संसद मार्ग इलाके में रेड क्रॉस सोसाइटी के पास महिला के साथ वारदात की थी।