फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for molesting mumbai based event manager in Delhi hotel

मुंबई की इवेंट मैनेजर से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार, फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती

Tue, 24 Nov 2020 10:16 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Nov 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for molesting mumbai based event manager in Delhi hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मुंबई की 28 वर्षीय एक इवेंट मैनेजर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के एक होटल में छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इवेंट मैनेजर ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसमें से एक उसका फेसबुक फ्रेंड है, जबकि दूसरा आरोपी का दोस्त हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अरोपियों की पहचान संदीप मेहता(57) और नवीन डावर(47) के रूप में हुई है। दोनों का हरियाणा के सोनीपत में रेस्टोरेंट का कारोबार है। संदीप को दुष्कर्म जबकि नवीन को छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी संदीप से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। वह बुधवार को मुंबई से दिल्ली पहुंची और एरोसिटी इलाके में स्थित एक होटल में ठहरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन कनॉट प्लेस में उसकी मुलाकात संदीप और उसके दोस्त नवीन से हुई। उसने आरोप लगाया कि नवीन ने वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। बाद में संदीप उसे छोड़कर पीड़िता को होटल छोड़ने आया। कमरे में संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उसके बाद वह उसे होटल से लेकर आनंद विहार पहुंचा, जहां पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 


आईजीआई थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed