{"_id":"68d6c1f3ed452edca40e04b9","slug":"two-arrested-for-duping-people-in-the-name-of-low-cost-air-tickets-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-106516-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: देहरादून और सहारनपुर के लिए\nकम कीमत वाले हवाई टिकट के नाम पर लोगों को ठगने वाले 2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: देहरादून और सहारनपुर के लिए कम कीमत वाले हवाई टिकट के नाम पर लोगों को ठगने वाले 2 गिरफ्तार
सार
नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने सस्ते हवाई टिकट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो चीनी नागरिकों के संपर्क में थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विस्तार
- मैसेजिंग एप पर कुछ चीनी नागरिकों के संपर्क में थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कम कीमत पर हवाई टिकट दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले साइबर धोखेबाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
उत्तरी जिले के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान देहरादून के एक टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर तनुज अग्रवाल (28) और उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी तनवीर (30) के रूप में हुई है। यह एक मैसेजिंग एप पर कुछ चीनी नागरिकों के संपर्क में थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब सिविल लाइंस इलाके के एक शिकायतकर्ता डिक्सन सिंह ने आरोप लगाया कि केरल के लिए अपने परिवार के लिए कम कीमत वाले हवाई टिकट बुक करने की कोशिश में उससे 50,000 रुपये ठग लिए गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे रियायती टिकटों की पेशकश करने वाला एक ऑनलाइन विज्ञापन मिला था और एक फर्जी भुगतान लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए धोखा दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता का पैसा अग्रवाल द्वारा संचालित यूटीएम टूरिज्म सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अग्रवाल को 16 सितंबर को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया। अग्रवाल ने खुलासा किया कि उसने अपना खाता तनवीर को दे दिया था, जो एक मैसेजिंग एप पर कुछ चीनी नागरिकों के संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि तनवीर के आग्रह पर अग्रवाल ने 65,000 रुपये के बदले उसे अपने खाते का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी। तनवीर का पता देवबंद में लगाया गया और 18 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।उसने पुलिस को बताया कि वह मैसेजिंग एप के ज़रिए विदेशी संचालकों को 1 से 1.5 लाख रुपये प्रति खाते के बदले में बैंक खाते का विवरण देता था।
विज्ञापन
25 शिकायतें इस खाते से जुड़ी मिली
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पता चला है कि विभिन्न राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की कम से कम 25 शिकायतें इस खाते से जुड़ी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से यूटीएम टूरिज्म सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम की एक चेकबुक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि विदेशी संचालकों की पहचान और पैसे के लेन-देन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।