फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two and half year old boy murder case open

ढाई साल के बच्चे की हत्या का खुलासा

Tue, 13 May 2014 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 May 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
two and half year old boy murder case open
नोएडा के चार दिन पहले बहलोलपुर गांव में ढाई साल के बच्चे की हत्या के आरोप में एक युवक को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चे के परिजनों ने कुछ माह पहले हुई मारपीट की रंजिश को लेकर पड़ोसी युवक पर शक जाहिर किया था।

गौरतलब है कि बहलोलपुर गांव में बाला यादव के मकान में किराए पर दरभंगा, बिहार निवासी दशरथ झा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनके ढाई साल के बेटे शिवशंकर का शव कमरे के बाहर पड़ा मिला था, बच्चा एक रात पहले से लापता था।

पहले दशरथ ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या का शक जताया था। इस पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद दशरथ ने पड़ोस में रहने वाले गांव मरूआ, सलामपुर जिला हमीरपुर निवासी मिंकू तिवारी पर शक जाहिर किया। उसे पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन


शुरूआत में उसने बताया कि  घटना के समय वह ड्यूटी पर था जबकि जांच में पता चला कि वह घटना वाली रात 8 बजे घर लौट आया था। इसके बाद उसने अपने कई बयान बदले। पुलिस ने दावा किया है कि कड़ी पूछताछ के बाद उसने हत्या का जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed