फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused who targeted houses on the pretext of making keys were arrested.

Delhi NCR News: चाबी बनाने के बहाने घरों को निशाना बनाने वाले दो आरोपी पकड़े, नकदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
-साथी के साथ करता था रेकी, नाबालिग भतीजे के साथ देता था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने 350 सीसीटीवी कैमरे की मदद से नाबालिग समेत दो को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने चोरी करने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो चाबी बनाने के बहाने घर में घुसता था और फिर रेकी करने के बाद अगले दिन घर से लाखों के गहने और नकदी चुराकर भाग जाता था। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। जिसमें एक बदमाश और दूसरा उसका नाबालिग भतीजा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी बालियां और चोरी के गहने बेचकर कमाए गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश प्रह्लाद सिंह वडोदरा गुजरात का रहने वाला है। 28 अप्रैल को पालम गांव में एक घर में चोरी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो लोग चाबियां बहाने उसके घर आए थे। पहले दिन दो पुरुष आए और कुछ सामान लाने के बहाना कर दूसरे दिन आने की बात कही। दूसरे दिन उन्हीं में से एक व्यक्ति फिर से 16 साल के नाबालिग के साथ आया। आरोपियों ने चाबियां बनवाने के बहाने अलमारी से गहने और एक लाख रुपये चुरा लिए। स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक राम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस ने 350 सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद एक संदिग्ध की पहचान की। पुलिस ने सागरपुर से प्रह्लाद सिंह और उसके 16 साल के भतीजे को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चाबी बनाने के बहाने घरों में चोरी करता था। पहले दिन वह साथी सतनाम सिंह के साथ शिकायतकर्ता के घर गया था। जहां रेकी करने के बाद दूसरे दिन अपने नाबालिग भतीजे के साथ वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि चोरी किए गए गहने बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed