{"_id":"639191c02a78834b0f711b56","slug":"two-accused-of-sagar-dhankhar-murder-case-arrested-by-delhi-police-from-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सागर धनखड़ हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बागपत से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सागर धनखड़ हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बागपत से पकड़ा
Thu, 08 Dec 2022 12:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 08 Dec 2022 12:56 PM IST
सार
दोनों पहलवान सागर हत्या के बाद से फरार थे। पुलिस ने दोनों को बागपत यूपी से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 50- ₹50 हज़ार का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी देगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सागर धनखड़ हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों आरोपियों को यूपी के बागपत से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ओलंपियन सुशील पहलवान के दो फरार साथी जोगिंदर काला और अंकित डबास को गिरफ्तार किया है। दोनों पहलवान सागर हत्या के बाद से फरार थे। पुलिस ने दोनों को बागपत यूपी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 50- ₹50 हज़ार का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी देगी।