फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two aap leaders join bjp in delhi

आप के दो और नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, मनोज तिवारी ने पार्टी में किया स्वागत

Tue, 30 Jul 2019 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
two aap leaders join bjp in delhi
बीजेपी में आप नेताओं का स्वागत करते मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी से नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी आप पार्टी के दो नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अभी तक आप पार्टी के कई बड़े चेहरों को भाजपा अपनी ओर खींचने में कामयाब हुई है। बताया जा रहा है कि सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा का फोकस आप पार्टी को कमजोर करने पर लगा हुआ है। 

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप पार्टी के चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सरदार खान के अलावा आप शकूरबस्ती विधानसभा के कोषाध्यक्ष गौरव चौहान का भाजपा में स्वागत किया। 
विज्ञापन


वर्तमान में गौरव चौहान चांदनी चैक लोकसभा के महामंत्री हैं। दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आप पार्टी के दोनों ही नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। इस दौरान जहां मनोज तिवारी ने विपक्षी दलों से कार्यकर्ताओं का पार्टी में आने के पीछे कारण पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होना बताया। वहीं सरदार खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed