फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Aam Aadmi Party corporators join BJP in Delhi

'आप' को झटके पर झटका: AAP के तीन निगम पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली भाजपा में हुए शामिल

Wed, 25 Sep 2024 06:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 06:59 PM IST
सार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां तीन निगम पार्षदों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए हैं। सदस्यता कार्यक्रम में वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Two Aam Aadmi Party corporators join BJP in Delhi
आप पार्षद भाजपा में शामिल - फोटो : X/@Virend_Sachdeva

विस्तार

आम आदमी पार्टी के दो निगम पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिलशाद कॉलोनी से बहन प्रीति और ग्रीन पार्क से सरिता फोगाट को भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भाजपा में शामिल कराया। इस मौके पर दोनों ही निगम पार्षदों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। आम आदमी पार्टी के मदनपुर खादर ईस्ट के पार्षद प्रवीण कुमार भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


निगम की स्थायी समिति में बहुमत पर फैसला कल
निगम की स्थायी समिति में भाजपा को बहुमत मिलने या फिर भाजपा व आप के सदस्यों की संख्या बराबर रहने के संबंध में बृहस्पतिवार को सदन की बैठक में फैसला होगा। बैठक में स्थायी समिति के एक सदस्य के रिक्त पद पर उपचुनाव होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पद के लिए सत्तारूढ़ आप के साथ-साथ मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी अपने पार्षदों का नामांकन पत्र दाखिल करा रखा है। वर्तमान में स्थायी समिति में भाजपा के नौ और आप के आठ सदस्य हैं, जबकि समिति में कुल 18 सदस्य होते हैं। स्थायी समिति निगम की महत्वपूर्ण नीतियों व योजनाओं और वित्तीय मामलों के संबंध में फैसला लेती है।

सदन की बैठक में स्थायी समिति के सदस्य के उपचुनाव में भाजपा के जीतने में सफल होने की स्थिति में उसे समिति में बहुमत प्राप्त हो जाएगा, जिससे उसके हाथों में एमसीडी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की ताकत आ जाएगी। 


वहीं, आप ने उपचुनाव जीत लिया, तो दोनों दलों के सदस्यों की संख्या एकसमान हो जाएगी। इस तरह समिति के अध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक हो जाएगा। इस चुनाव में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलने पर जीत का निर्णय ड्राॅ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed