फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twitter takes on gurugram hillariously

गुड़गांव बना गुरुग्राम तो ट्विटर पर खूब उड़ी सरकार की खिल्ली

Wed, 13 Apr 2016 07:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
twitter takes on gurugram hillariously
गुरूग्राम - फोटो : सोशल मीड‌‌िया

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को साइ‌बर सिटी का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया। इसके पीछे सरकार का पक्ष ये है कि महाभारतकाल में भी गुड़गांव का नाम गुरुग्राम ही था। कहा जाता है कि ‌कौरवों और पांडवों ने मिलकर गुरू द्रोणाचार्य को एक गांव उपहार में दिया था जिसका नाम गुरुग्राम रखा गया। इसी तरह मेवात का नाम भी नूंह किया गया।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई हुई है। लोगों ने ट्विटर पर इस तरह से पूरे मामले की ‌खिल्ली उड़ाई है कि पढ़कर और देखकर आप भी लोट-पोट हो जाएंगे। देखें किस तरह से गुरुग्राम का ट्विटर पर उड़ा मजाक।
विज्ञापन


धाकड़ ताऊ@DhakkadTau
अगर कुछ कसर रह जाए तो करनाल को कर्ण नगर, पानीपत को पानप्रस्थ और सोनीपत को सोनप्रस्थ कर दीजिए, शायद आपकी लोकप्रियता कुछ बढ़े।

पी.एच.डी.@Atheist_Krishna
हरियाणा चुनाव में जब मोदी जी ने कहा था कि हम सब बदल देंगे तो किसी को पता नहीं था कि वो गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुग्राम करने की बात कर रहे हैं।

अक्खड़ इलाहाबादी@hindiplz
गुरुग्राम में घुसते समय टोल टैक्स नहीं, गुरु दक्षिणा देनी होगी।

वन लाइनर्स ruri10
गुड़गांव तो गुरुग्राम हो चुका, अब महाभारत के लिए दिल्ली का इंद्रप्रस्थ होना बाकी है।





















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed