दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस संग छेड़छाड़, फाड़े कपड़े!
देश की राजधानी में एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जिसने राजधानी को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली के मंडावली इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस की तमाम चौकसी की पोल खोल दी है।
बता दें कि दिल्ली के मंडावली इलाके में एक टीवी एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यही नहीं महिला के विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।
पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिंकु नामक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है और उससे पूछताछ कर रही है।
विरोध करने पर फाड़े कपड़े
बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ गुरुद्वारे से घर की तरफ जा रही थी तभी एक बाइक सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
एक्ट्रेस के अनुसार वो उसे खींचकर अपने घर ले जाने लगा। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने एक्ट्रेस के साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
एक्ट्रेस के अनुसार आरोपी ने उसे सिर परकई बार हेलमेट से भी वार किए।