फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Turkey company Celebi reached delhi High Court for cancel security clearance

Celebi Aviation: तुर्किये की कंपनी सेलेबी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें क्यों रद्द हुई सुरक्षा मंजूरी

Sat, 17 May 2025 06:24 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 May 2025 06:24 PM IST
सार

सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले खिलाफ तुर्किये की कंपनी सेलेबी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची है। याचिका अगले सप्ताह सूचीबद्ध होने की संभावना है।

विज्ञापन
Turkey company Celebi reached delhi High Court for cancel security clearance
एयरपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले के खिलाफ तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

विज्ञापन


सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द
तुर्किये की तरफ से पाकिस्तान का समर्थन करने और पड़ोसी देश में आतंकी शिविरों पर भारत के हमलों की निंदा करने के कुछ दिनों बाद फर्म की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन

15 सालों से भारत में कर रही थी काम
याचिका अगले सप्ताह सूचीबद्ध होने की संभावना है। सेलेबी, भारतीय विमानन क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत है तथा इसमें 10,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। यह नौ हवाई अड्डों पर अपनी सेवाएं प्रदान करती है।
 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री का सामने आया बयान

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द होने पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तुर्की की कंपनी है, जो देश के कई एयरपोर्ट पर ग्राउंड सेवाएं देती है। तुर्किए ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया था। मौजूदा हालात को देखते हुए यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेलेबी को देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन

इन कामों को संभालती है तुर्किये की कंपनी सेलेबी
हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो प्रबंधन और उड़ानों से संबंधित अन्य अहम काम सेलेबी एविएशन द्वारा ही किए जाते हैं। ये सभी काम उच्च सुरक्षा से जुड़े और बेहद संवेदनशील प्रकृति के होते हैं। हवाई अड्डों पर एयरसाइड जोन होते हैं। इन्हीं जोन में उच्च सुरक्षा संबंधी काम किए जाते हैं और यहीं का स्टाफ विमानों के सीधे संपर्क में होता है। सेलेबी एविएशन कंपनी का ही स्टाफ कार्गो लॉजिस्टिक और हवाई यात्रियों के सामान को हैंडल करता है। 

क्यों उठाया गया यह कदम?
भारत और पाकिस्तान के हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान को खुला समर्थन दिया था। यही नहीं, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ तुर्किये के ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। यही नहीं, तुर्किये ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की सैन्य कार्रवाई की भी निंदा की थी। इससे भारत और तुर्किये के संबंधों में एक बार फिर कड़वाहट आ गई है। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद पाकिस्तान ने तुर्किये के ड्रोन का इस्तेमाल करते भारत पर हमले के प्रयास किए, लेकिन  भारत के आकाश, आकाशतीर और एस-400 जैसी वायु रक्षा प्रणालियों ने इन ड्रोन को आसमान में ही नष्ट कर दिया था। 

सेलेबी भारत में कहां-कहां काम करती है?
सेलेबी की वेबसाइट के मुताबिक, यह कंपनी भारत के 9 बड़े हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देती है-
- दिल्ली
- मुंबई
- कोच्चि 
- कन्नूर
- बंगलूरू
- हैदराबाद
- गोवा
- अहमदाबाद
- चेन्नई

क्या होता है ग्राउंड हैंडलिंग?
ग्राउंड हैंडलिंग में यात्रियों के बैग, विमान की सफाई, बोर्डिंग प्रक्रिया और अन्य जरूरी जमीन से जुड़े काम शामिल होते हैं। अब सेलेबी भारत में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जोन में कोई काम नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed