फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tundla Rewa Express engine failure, many trains.

टूंडला में रीवा एक्सप्रेस का इंजन फेल, कई ट्रेनें लेट

Tue, 24 Mar 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 24 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tundla Rewa Express engine failure, many trains.

दिल्ली जा रही रीवा एक्सप्रेस का इंजन सोमवार को टूंडला में फेल हो गया। इंजन फेल होने से करीब साढ़े 5 बजे रीवा के साथ-साथ इसके पीछे चल रही डिब्रूगढ़ राजधानी समेत कई सुपरफास्ट ट्रेनों के पहिए भी थम गए।

विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद सात बजे दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब सात बजे रीवा एक्सप्रेस को गाजियाबाद पहुंचना था। टूंडला में इंजन फेल हो गया।

इससे पटना राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, फरक्का एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र, पूर्वा, रीवा, बिहार संपर्क क्रांति, शिवगंगा, विक्रमशिला, राजेंद्रनगर-आनंद विहार गरीबरथ, रांची-नई दिल्ली राजधानी, कानपुर शताब्दी समेत कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बजे रीवा एक्सप्रेस को दूसरा इंजन लगाकर आगे रवाना किया गया तो पीछे खड़ी ट्रेनें भी आगे बढ़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed