{"_id":"f98d520de979f4d659c91e0c2bd67f02","slug":"tully-driver-scored-three-cars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल्ली चालक ने तीन कारों को ठोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टल्ली चालक ने तीन कारों को ठोंका
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत्त टवेरा चालक ने राजपुरी कालोनी में खड़ी तीन कारों एवं एक बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा टवेरा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक कार मालिक नीरज की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजनगर कालोनी निवासी पवन टवेरा चलाता है।
रविवार रात 10 बजे वह शराब के नशे धुत्त होकर अपनी टवेरा को लेकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह राजपुरी कालोनी में पहुंचा उसने घर के बाहर खड़ी नीरज, डॉ. प्रमोद और मोहल्ले के ही एक व्यक्ति की कार तथा सुमित चौधरी की बाइक को पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
कोहरे में दो बाइक भिड़ीं, एक घायल
रविवार रात टीला मोड़ चौराहे पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया।
रविवार रात दस बजे हर्ष विहार दिल्ली निवासी प्रभात कुमार पुत्र उधम सिंह अपने साथी उपेन्द्र निवासी टीला शहबाजपुर के साथ बाइक पर घर वापस लौट रहा था।
घने कोहरे के कारण टीला मोड़ चौराहे के पास उसकी बाइक सुमित निवासी शक्लपुरा की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना मे उपेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन