फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tudents writting ability affected due to school closure now offline pre-boards will be held twice

दिल्ली: स्कूल बंद रहने के चलते बच्चों की लिखने की क्षमता प्रभावित, अब दो-दो बार होंगे ऑफलाइन प्री-बोर्ड

Tue, 22 Feb 2022 07:02 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 07:02 PM IST
सार

बोर्ड की परीक्षा में इस बार व्यक्तिरपरक प्रश्न ज्यादा आएंगे और वस्तुनिष्ठ प्रश्न कम होंगे। लिहाजा इसी के आधार पर प्री-बोर्ड का पैटर्न रहेगा। दो बार प्री-बोर्ड होने से पढ़ाई में कमजोर छात्रों की भी तैयारी बेहतर हो सकेगी।

विज्ञापन
tudents writting ability affected due to school closure now offline pre-boards will be held twice
स्कूल - फोटो : केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद रहे स्कूलों के दरवाजे अब खुल चुके हैं। अब स्कूल दसवीं-बारहवीं बोर्ड की तैयारी में जुट गए हैं। स्कूलों ने कमजोर बच्चों की बेहतर तैयारी के लिए दो-दो बार ऑफलाइन प्री-बोर्ड को कराने का फैसला किया है। कुछ स्कूलों में प्री बोर्ड की शुरुआत हो चुकी है, जबकि कुछ स्कूल इस सप्ताह से शुरू कर देंगे। दो बार प्री-बोर्ड कराने के पीछे स्कूलों का कहना है कि इससे बच्चे ना केवल समय प्रबंधन सीखेंगे, बल्कि उनकी लिखने की प्रैक्टिस होगी।

विज्ञापन


मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतवीर शर्मा के अनुसार लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों की लिखने की क्षमता प्रभावित हुई है। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले यह जरूरी है कि उनकी लिखने की क्षमता को बढ़ाया जाए, जिससे कि वह तय समय में प्रश्न पत्र को हल कर सकें। इसके लिए पहले ही लिखने का अभ्यास करा रहे हैं। अब 10वीं व 12वीं के लिए 21 फरवरी से प्री-बोर्ड शुरू कर दिए हैं। जिससे कि लिखने की प्रैक्टिस भी हो सके। प्री बोर्ड पूरी तरह से बोर्ड पैटर्न पर ही लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चूंकि 26 अप्रैल से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होनी हैं, उससे पहले मार्च के अंत में एक और प्री-बोर्ड करा देंगे। पहले प्री-बोर्ड में बच्चों को अपनी कमियों का भी पता चल जाएगा उससे वह दूसरे प्री-बोर्ड के माध्यम से सुधार सकेंगे। जिससे कि बोर्ड परीक्षा में उन्हें दिक्कत ना हो। डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल वंदना कपूर ने कहा कि बच्चों के लिए प्रैक्टिकल की तैयारी और ऑफलाइन प्री बोर्ड कराना जरूरी है। स्कूल में 26 फरवरी से प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, वह 26 मार्च को समाप्त होगी। उसके बाद एक और प्री-बोर्ड कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की परीक्षा में इस बार व्यक्तिरपरक प्रश्न ज्यादा आएंगे और वस्तुनिष्ठ प्रश्न कम होंगे। लिहाजा इसी के आधार पर प्री-बोर्ड का पैटर्न रहेगा। दो बार प्री-बोर्ड होने से पढ़ाई में कमजोर छात्रों की भी तैयारी बेहतर हो सकेगी। राजकीय विद्यालय शिक्षक संगठन के जिला सचिव (पश्चिम) संत राम ने बताया कि बच्चों की बेहतर तैयारी के लिए यूनिट टेस्ट कराए जा चुके हैं। अभी शिक्षा निदेशालय की ओर से प्री-बोर्ड का शेड्यूल व दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। दिशा-निर्देश व शेड्यूल के अनुसार ही बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं का और अभ्यास कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed