फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   TTE punched youth who boarded in sleeper on normal ticket In Avadh Assam Express

जुर्माने की रसीद मांगने पर भड़का टीटीई: गलती से स्लीपर में चढ़े युवक को TTE ने मारे मुक्के, फिर GRP में दिया

Fri, 20 Jan 2023 07:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jan 2023 07:40 PM IST
सार

जो वीडियो सामने आया है, उसमें टीटीई द्वारा युवक पिटते हुआ नजर आ रहा है। यात्री ने ही इस घटना का वीडियो बनाया है। इसमें वह कह रहा है कि आप जुर्माना लगा दो, लेकिन पीटो मत।

विज्ञापन
TTE punched youth who boarded in sleeper on normal ticket In Avadh Assam Express
टिकट जांचता टीटीई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अवध-असम एक्सप्रेस में एक यात्री की टीटीई ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि उसने टीटीई से जुर्माने की रसीद मांग ली थी। भीड़ होने के कारण वह जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में चढ़ गया था। यह पूरी घटना बहादुरगढ़ के पास की है, जिसकी किसी ने वीडियो बना ली। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

जो वीडियो सामने आया है, उसमें टीटीई द्वारा युवक पिटते हुआ नजर आ रहा है। यात्री ने ही इस घटना का वीडियो बनाया है। इसमें वह कह रहा है कि आप जुर्माना लगा दो, लेकिन पीटो मत। इतना कहते ही टीटीई अचानक आगे आता है और युवक को दनादन मुक्के मारना शुरू कर देता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, युवक कहता है कि मैं आपकी शिकायत करूंगा। बाद में टीटीई ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए यात्री को गाजियाबाद जीआरपी के हवाले कर दिया। वहीं, यात्री ने टीटीई के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed