गाजियाबादः फेसबुक के जरिए दंगा भड़काने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से सटे लोनी के नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मनोज धामा और तीन अन्य के खिलाफ लोनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उन पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश लिखे हैं। रिपोर्ट एसएचओ लोनी की तरफ से लिखाई गई है।
एसएचओ ने रिपोर्ट में लिखाया है कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि चेयरमैन मनोज धामा ने फेसबुक पर भड़काऊ और आपत्तिजनक संदेश लिखे हैं।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास
उनका फेसबुक एकाउंट चेक किया गया तो उसमें सात अगस्त को रात करीब साढ़े 11 बजे टिप्पणी की है, जिसमें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, वर्ग विशेष केखिलाफ आपत्तिजनक संदेश लिखने के अलावा ये भी लिखा है कि 10 तारीख को लोनी उबल जाएगा।
इस पर तीन अन्य लोगों ने भी इसी तरह की ट्प्पिणियां की हैं। इससे लोनी की शांति भंग हो सकती है।
एसएसपी ने बताया कि फेसबुक एकाउंट की जांच के बाद आईपीसी की धारा 153ए, आईटी एक्ट की धारा 66 (क) और (ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है।