{"_id":"bc63adaeb98dde964d43beff217a11c0","slug":"truck-hits-a-tractor-troly-two-died-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर टॉली से भिड़ा ट्रक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर टॉली से भिड़ा ट्रक, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बेलगाम ट्रक ने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए एक लाख रुपये अस्पताल को दिए हैं। मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू की दी गई है।
विज्ञापन
मूलरूप से महोबा निवासी मंगल और हमीरपुर निवासी सुजान के साथ 11 लोग लेंटर डालने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार देर रात मोहियापुर से लेंटर डालकर ये ग्रेटर नोएडा की ओर आ रहे थे। नलगढ़ा के पास ट्रॉली के पीछे बंधी मिक्सर मशीन का टायर पंचर हो गया।
विज्ञापन
कुछ लोग टायर ठीक करने लगे जबकि बाकी ट्रॉली में बैठे थे। रात करीब साढे़ 10 बजे पीछे से ट्रक ने ट्राली के पीछे बंधी मिक्सर मशीन में टक्कर मारकर ट्राली में जा भिड़ा।
इससे टायर बदल रहे मंगल और सुजान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरविंद, अशोक, भगवती, हरीकिशन, चुन्नी, महेश, लखन, सुरेंद्र, श्यामसुंदर और प्रमोद समेत 11 लोग घायल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।